बुधवार, 27 जून 2012

अहले हदीस के अमल हनफी फिक्‍ह से ताईद


आम तौर से हमारे हनफी बिरादरान हम अहले हदीसों के अमल को देख कर हमें नया तरीका निकालने वाले गुमराह, बद अकी़दा बगैरह-बगैरह के खि़ताब से नवाज़ते हैं׀ हमने मुनासिब समझा कि अहले हदीसों के अमल की दलील हनफी मस्लक की मौतबर किताबों से पेश करें ताकि हक वाहेह हो जाय और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाय׀ उम्मीद है हनफी़ बिरादरान इन दलीलों को पढ़कर ज़रूर गौर फ़रमायेंगे׀
इमाम अबू हनीफा़ (रहमतुल्लाह अलैहि) ने फ़रमाया-
1.                  लोग हमेशा बेहतरी में रहेंगे जब  तक कि उनमें कोई हदीस तलब करने वाला रहेगा׀ (मुक़दमा आलम गीरी जिल्1)

2.                  छोड़ दो मेरे कौल हदीस के सामने (शरह विका़या)

3.                  जब सही हदीस मिल जाय वहीं मेरा मजहब है(मुकदमा आलमगीरी जिल्1)

4.                  दीन में राय से बचो, सुन्नत के ताबे रहो और जो इससे बाहर है गुमराही है׀(मुकदमा आलम गीरी जिल्1)
5.                  किताब सुन्नत में सब कुछ मौजूद है (मुकदमा आलम गीरी जिल्1)

6.                  हदीस का रद्द करने वाला गुमराह है׀ (मुकदमा हिदाया जिल्1)

7.                  हदीस इमाम के कौ़ल पर मुकद्दम है (हिदाया जिल्1)

8.                  जो हदीस जईफ़ है उस पर अमल किया जायेगा(दुर्रे मुख्तार जिल्1

9.                   आफ़त तक़लीद से पडी़ है׀ (दुर्रे मुख्तार जिल्1)

10.                फ़सअलू अहलज जि़करे इन कुन्तुम ला तअलमून से मुराद कुरआन हदीस का हुक् दरियाफ्त करना है׀ लोगों की बातें मान लेने का हुक् नहीं है׀ (मुकदमा आलमगीर जिल् 1)

11.                 यहूदी नसारा अपने मौलवी और दरवेशों का कहना मानते थे इसलिए अल्लाह ने उन्हें मुशरिक फ़रमाया मौमिन को हुक् किया कि लोगों के कौ़ल मत पूछो बल्कि ये पूछो कि अल्लाह का हुक् क्या है׀( मुकदमा आलमगीर जिल् 1)

12.                नीयत ज़बान से करना बिदअत है (दुर्रे मुख्तार जिल्1)

13.             गर्दन का मसह बिदअत है और इसकी हदीस मौजू है (दुर्रे मुख्तार जिल् 1)

14.              नाफ़ के नीचे हाथ बांधन की हदीस बइत्तेफ़ाक़ अइम्मा मुहददसीन जईफ़ है׀ (हिदाया जिल् 1)

15.              सीने पर हाथ बांधने की हदीस बइत्तेफा़क अइम्मा मुहददसीन सही है (शरह विकाया)

16.              इमाम के पीछे सूरह फा़तिहा पढ़ने की हदीस जईफ़ है׀ (हिदाया जिल्1)

17.              हदीस आमीन बिजहर (बा आवाज़) की साबित है׀ (हिदाया जिल् 1, शरह विकाया)

18.              रफेयदेन करने की हदीस जईफ़ है׀ (शरह विकाया)

19.              हक़ यह है कि मुहम्मद (सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम) से रफेयदेन सही साबित है׀ (हिदाया जिल् 1)

20.              तरावीह 20 रकात की हदीस जईफ़ है׀(दुर्रे मुख्तार जिल्1, हिदाया जिल्1)

21.             तरावीह 8 रकात की हदीस सही है׀ (शरह विकाया)